07 पशुसेवा केन्द्रों के निर्माण हेतु 119.21 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत 07 पशुसेवा केन्द्र/द श्रेणी के पशु औषधालय के निर्माण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में 119.21 लाख (रूपये एक करोड़ उन्नीस लाख इक्कीस हजार मात्र) की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से जनपद जौनपुर के मछलीशहर के पशुसेवा केन्द्र खजूरहट, सोधी/शाहगंज के प0से0के0 बीबीगंज, बक्शा के प0से0के0 राजेपुर, बक्शा के प0से0के0 सिरकोनी, जनपद बागपत के पशुसेवा केन्द्र सूजरा, बांदा के महुआ के प0से0के0 बिलगांव तथा बरेली के फतेहपुर के प0से0के0 न्योधना में निर्माण किया जायेगा। प्रत्येक पशु सेवाकेन्द्र हेतु 17.03 लाख रूपये की धनराशि व्यय की जायेगी।

इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए जनपद जौनपुर, बागपत, बांदा तथा बरेली के मुख्य पशुचिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि से कार्यदायी संस्था द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित विशिष्टियों एवं मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य सम्पादित कराया जायेगा। निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार हो तथा कार्य की गुणवत्ता उत्कृष्ट कोटि की हो, इसकी पूर्ण जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। स्वीकृत की जा रही धनराशि से कराये जाने वाले कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण/अनुश्रवण कर कार्य की गुणवत्ता एवं कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो, यह सुनिश्चित कराये जाने का उत्तरदायित्व निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग, उ0प्र0 का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage