यूपी में 10 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 08 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए 10 नवीन गो संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु 08 करोड़ रूपये की धनराशि वर्तमान वित्तीय वर्ष में स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से आगरा जनपद के ग्राम यूसुफपुर, तह0 एत्मादपुर, देवरिया जनपद के ग्राम हेतिमपुर, तह0 देवरिया, ग्राम करमेल बनरही, तह0 रूद्रपुर, अलीगढ़ जनपद के ग्राम दिहौली, तह0 धनीपुर कोल, ग्राम माधवगढ़, तह0 जवॉ गभाना, ग्राम बर्रा, तह0 अकराबाद कोल, मऊ जनपद के ग्राम ताजोपुर, तह0 सदर, सीतापुर जनपद के ग्राम सराय, तह0 सिधौली, वाराणसी जनपद के ग्राम सत्तनपुर, तह0 राजातालाब तथा जालौन जनपद के ग्राम गोपालपुरा, तह0 माधौगढ़ में गो संरक्षण केन्द्रों की स्थापना की जायेगी। प्रत्येक केन्द्र हेतु 80 लाख रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है।

इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। शासनादेश में कहा गया है कि गो संरक्षण केन्द्रों हेतु निर्गत की गयी धनराशियों के नियम संगत व्यय, व्यय विवरण/उपयोगिता प्रमाण पत्र तथा भौतिक प्रगति तथा गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने का दायित्व निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage