गोकशी के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा का गोवर्धन थाने पर जोरदार प्रदर्शन

मथुरा।

अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष छाया गौतम के नेतृत्व में गोवर्धन थाने पर सैकड़ों की संख्या में हिंदू महासभा ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।

बताते चलें आपको भूरा दास बाबा की गौशाला राधा कुंड गोवर्धन एक गाय किन्हीं व्यक्तियों द्वारा गोकशी के लिए चुरा ले गए पुलिस ने अभी तक उस पर कोई कार्यवाही ना करने से नाराज प्रदेश प्रभारी संजय जाट की अध्यक्षता में गोवर्धन थाने का घेराव कर जबरदस्त नारेबाजी करें मौके पर सीओ गोवर्धन एसएचओ इंस्पेक्टर समेत कई थाने का फोर्स मौके पर आ गया। दोबारा इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर एक आरोपी को मौके पर पकड़ कर थाने में बंद करा तब जाकर हिंदू महासभा कार्यकर्ता शांत हुए।

इस मौके पर मीना दिवाकर बृजेश भदोरिया अंकित चौहान धर्मेंद्र शर्मा मनीष शर्मा विशाल जी अमित मथुरा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage