आखिर जोन 3 में किसके संरक्षण में रातों रात बन गई अवैध निर्माण की छत, अधिकारी कहाँ गुम?

रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 3 के देवपुर पारा क्षेत्र में एक अवैध निर्माण की छत रातों रात बनकर तैयार हो गयी। मानक को ताक पर रखकर यह निर्माण कराया जा रहा है। बावजूद इसके अधिकारी कोई संज्ञान नहीं ले रहे।
मामला एलडीए अधिकारियों के संज्ञान में होने बाद भी निर्माण कार्य जारी है और रविवार की रात छत बनकर तैयार हो गयी।
सूत्रों के मुताबिक शनिवार को जोन 3 के एलडीए सुपरवाइजर ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और मानचित्र स्वीकृत न होने कारण निर्माण कार्य रोकने के लिए कहा था। लेकिन उसके बाद भी अवैध निर्माण की छत रातों रात बनकर तैयार हो गई।
जोन 3 के अवर अभियंता से इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। लेकिन खास बात यह है कि जोन 3 में जगह जगह अवैध निर्माण अपने पैर फैला रहा है और अधिकारी हाथ पर हाथ रखें बैठे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में जोन 3 के पारा क्षेत्र में एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, अवर अभियंता और उनकी टीम ने निरीक्षण कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही थी। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी आज तक एलडीए और उसकी टीम ने कोई जांच व कार्यवाही नहीं की। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण में अवैध निर्माण फल फूल रहा है?

Related Articles

Back to top button
btnimage