अधिकार सेना ने किया राजनीतिक आगाज, नूतन ठाकुर लखनऊ मेयर पद की प्रत्याशी

अधिकार सेना आगामी नगर निकाय चुनाव में अपने सदस्यों को मैदान में उतार कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी।

 

आरटीआई एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता डॉ नूतन ठाकुर अधिकार सेना की ओर से लखनऊ में मेयर पद की प्रत्याशी होंगी। यह घोषणा करते हुए पार्टी के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने बताया कि डॉ नूतन ठाकुर के रुप में पार्टी ने मेयर पद के अपने पहले प्रत्याशी की घोषणा की है। शीघ्र ही अन्य जनपदों के नगर निकायों में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहाँ राजनीतिक दल आवाम के हरकारा बनकर रह गए हैं वहीं उनकी पार्टी आम- जन के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगी और एक सशक्त व जिम्मेदार राजनीतिक दल के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage