UPCM वाराणसी में ‘स्कूली बच्चों से संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की

उत्तर प्रदेश।
UPCM NEWS, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनपद वाराणसी में ‘स्कूली बच्चों से संवाद’ कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय नरउर में ‘रूम टू रीड’ पुस्तकालय में पुस्तकालय प्रबन्ध समिति के 10 बच्चों से बातचीत की। इस कार्यक्रम के दौरान UPCM भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री को बच्चों ने पुस्तकों से कहानियां पढ़कर सुनायीं और पुस्तकालय खुलवाने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री ने बच्चों से अपने बचपन एवं पढ़ाई की बातें साझा कीं। बच्चों ने प्रधानमंत्री से इसी प्रकार के पुस्तकालय देश के प्रत्येक स्कूल में खुलवाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रधानमंत्री को हाथ से लिखे हुए पोस्टकार्ड भी भेंट किए गए।

पुस्तकालय के बाहर प्रधानमंत्री ने लगभग 200 बच्चों से बातचीत की। प्राथमिक विद्यालय नरउर के एक दिव्यांग बच्चे चन्दन ने ‘रूम टू रीड’ पुस्तकालय की पुस्तक से ‘चतुर चूहा और बुद्धू बन्दर’ नामक कहानी पढ़कर सुनायी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे ‘रूम टू रीड’ से प्रभावित होकर ही विद्यालय में आए हैं। उन्होंने कहा कि ‘रूम टू रीड’ पुस्तकालय बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। इस अवसर पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी की कहानी भी बच्चों को सुनायी।








