UPCM नई दिल्ली में नीति आयोग की उपसमिति की पहली बैठक में शामिल हुए

नई दिल्ली।
UPCM नई दिल्ली में कृषि एवं मनरेगा के संबंध में नीति आयोग की उपसमिति की पहली बैठक में शामिल हुए। कृषि एवं मनरेगा के संबंध में नीति आयोग की उपसमिति की पहली बैठक नई दिल्ली में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बिहार और गुजरात राज्य के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से और पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने पत्र के माध्यम से अपने सुझाव प्रेषित किये।

UPCM नई दिल्ली में कृषि एवं मनरेगा के संबंध में नीति आयोग की उपसमिति की पहली बैठक में शामिल हुए
UPCM नई दिल्ली में कृषि एवं मनरेगा के संबंध में नीति आयोग की उपसमिति की पहली बैठक में शामिल हुए

बैठक में किसानों की आय को दोगुना करने में मनरेगा की भूमिका, कृषि में लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने एवं फसलों के नुकसान की भरपाई जैसे संवेदनशील मुद्दो पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने और किसानों की आय को दोगुना करने में मनरेगा की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श के लिये विभिन्न राज्यों में कार्यशालाएं आयोजित की जायें। इस कड़ी मे आगामी 06 अगस्त को भोपाल तथा तत्पश्चात अन्य राज्यों में भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी।

उपसमिति की आगामी 31 अगस्त को दिल्ली पुनः बैठक होगी, जिसमें समिति के निर्णयों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा। जिसके आधार पर समिति अपनी अंतिम रिपोर्ट नीति आयोग को प्रस्तुत करेगी।

UPCM नई दिल्ली में नीति आयोग की उपसमिति की पहली बैठक में
UPCM नई दिल्ली में नीति आयोग की उपसमिति की पहली बैठक में

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर कृषि में मनरेगा की भूमिका पर समन्वित नीतिगत दृष्टिकोण और संस्तुतियां प्राप्त करने के लिये उक्त समिति का गठन किया गया है।

बैठक में नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिताभ कांत, नीति आयोग और अन्य राज्यों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage