योगी सरकार की नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व से यूपी में निवेश का अनुकूल माहौल बना: नरेंद्र मित्तल

योगी सरकार की नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व से यूपी में निवेश का अनुकूल माहौल बना: नरेंद्र मित्तल

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ, 12 नवंबर 2026

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) क्षेत्र में 1,219 करोड़ रुपये से लगाए जा रहे सीएनएच ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र के भूमि पूजन के अवसर पर सीएनएच के इंडिया रीजन के प्रेसिडेंट नरेंद्र मित्तल ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रदेश सरकार की प्रगतिशील नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन, सहयोग और औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने प्रदेश में निवेश, नवाचार और औद्योगिक विस्तार की नई संभावनाएं विकसित की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नरेंद्र मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निरंतर सहयोग और सीएनएच पर जताए गए विश्वास ने इस निवेश को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री का नेतृत्व प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए सकारात्मक और अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहायक रहा है। इसी का परिणाम है कि उद्योग जगत उत्तर प्रदेश को निवेश के एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में देख रहा है।

उन्होंने कहा कि सीएनएच का यह निवेश महज एक विनिर्माण संयंत्र की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके व्यापक आर्थिक और औद्योगिक प्रभाव होंगे। इससे प्रदेश में नए अवसरों का सृजन होगा, औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही, यह निवेश उत्तर प्रदेश और देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

नरेंद्र मित्तल ने कहा कि सीएनएच के लिए उत्तर प्रदेश के साथ यह साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है। कंपनी प्रदेश के औद्योगिक विकास में सहभागी बनकर एक सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण की दिशा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण की सराहना करते हुए इस साझेदारी को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Back to top button
btnimage