चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी ने वितरित की राहत सामग्री

मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री तथा बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण पत्र एवं राहत राशि के वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण एवं स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में डबल इंजन की सरकार पूरी मजबूती और संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने जनपद चित्रकूट में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रभावित परिवारों के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक त्वरित एवं हरसंभव सहायता पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button
btnimage