पीएम मोदी ने आज काशी निवासी योग साधक शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया

यूपी कनेक्ट मीडिया न्यूज़ एजेंसी:-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज काशी निवासी योग साधक शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। योग और साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। योग के जरिए समाज की सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था।

शिवानंद बाबा का शिवलोक प्रयाण हम सब काशीवासियों और उनसे प्रेरणा लेने वाले करोड़ों लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं इस दुःख की घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।”

Related Articles

Back to top button
btnimage