सूचना विभाग विज्ञापन नीति: 29 फरवरी व 01 मार्च 2024 को होगी सब कमेटी बैठक

निदेशक सूचना ने विज्ञापन नीति के सम्बन्ध में सब कमेटी बैठक की तिथि निर्धारित की

29 फरवरी व 01 मार्च 2024 को होगी सब कमेटी बैठक

बैठक के समन्वय हेतु उप निदेशक (प्रेस) नोडल अधिकारी नामित

लखनऊ 26 फरवरी 2024

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उ.प्र. के निदेशक शिशिर ने आज बताया कि 29 फरवरी व 01 मार्च 2024 को विज्ञापन नीति के सम्बन्ध में सब कमेटी की बैठक सूचना निदेशालय लखनऊ में प्रस्तावित की गयी है। इस बैठक के समन्वय हेतु उप निदेशक (प्रेस) ललित मोहन को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रेस परिषद नई दिल्ली के द्वारा विज्ञापन नीति के सम्बन्ध में सब कमेटी बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में सूचना निदेशक द्वारा सूचना निदेशालय के सभा कक्ष में बैठक प्रस्तावित की गयी है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage