अयोध्या: सड़क दुर्घटना में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

बीकापुर, अयोध्या।

कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी के समीप अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर कर अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित पेड़ से टकरा जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिससे सड़क दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक और कार में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार भोर करीब 5 बजे कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी में राज माधव श्री इंटर कॉलेज के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुआ। बताया गया कि सोमवार सुबह सुल्तानपुर की तरफ से अयोध्या की तरफ कार जा रही थी। जलालपुर माफी में प्रयागराज हाईवे पर आवारा पशु मौजूद थे।

आवारा पशुओं से बचने के चक्कर में कार की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वजीरगंज अयोध्या निवासी कार सवार बज्जू 27 वर्ष तथा सोनू 26 वर्ष घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जलालपुर निवासी युवा भाजपा नेता भरत श्रीवास्तव द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर अस्पताल पहुंचाया गया।

कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक एसके मौर्य ने गहन चिकित्सीय इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage