स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) फेज-2 के अन्तर्गत ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबन्धन पर प्रशिक्षण का आयोजन

पंचायतीराज निदेशालय के पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान (प्रिट) अलीगंज लखनऊ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा0) फेज-2 के अन्तर्गत ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबन्धन पर प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 10 अप्रैल, 2023 से किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 02 मई, 2023 को जनपद-सीतापुर के ओडीएफ प्लस हेतु चयनित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, खण्ड प्रेरक, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में अजय गुप्ता, नजिया नाहिद फातिमा, आशीष जौहरी, इशान्त कुमार एवं कन्सल्टिंग इंजीनियर देवेन्दु शुक्ला द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। सैद्धांतिक प्रशिक्षण के उपरान्त सभी प्रतिभागियों को प्रायोगिक प्रशिक्षण हेतु प्रतिभागियों को ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत जनपद-लखनऊ के विकास खण्ड-बख्शी का तालाब की ग्राम पंचायत कठवारा में निर्मित विभिन्न मॉडल्स एवं कूड़ा-कचरे को एकत्रीकरण एवं पृथीक्करण हेतु रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आर.सी.सी.) को दिखाकर उसके माध्यम से जानकारी प्रदान करने हेतु क्षेत्र भ्रमण कराया गया।

संयुक्त निदेशक पंचायतीराज प्रवीणा चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण 35 बैचों में दिनांक 03 जून, 2023 तक आयोजित किया जायेगा। अब तक जनपद-लखनऊ, सीतापुर, खीरी, उन्नाव, हरदोई के 10 बैचों के अन्तर्गत 1763 प्रतिभागियों को प्रिट मुख्यालय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage