मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी बैठक की

लखनऊ 20 जनवरी, 2023

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की तैयारी बैठक आहूत की गई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि जीआईएस के आयोजन में 20 दिन अवशेष हैं, अतः सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अपने लीडरशिप में कार्य करायें। जीआईएस में उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ दिखाने का प्रयास करें। आयोजन से पूर्व पर्याप्त रिहर्सल कर लिए जायें, जिससे आयोजन के समय किसी भी प्रकार की समस्याएँ न आएं। रोड शो के माध्यम से प्राप्त अवशेष प्रपोजल्स को निवेशकों से संपर्क स्थापित करते हुये विलम्बतम 31 जनवरी, 2023 तक एम0ओ0यू0 में कनवर्ट करा लिये जायें।

उन्होंने कहा कि जीआईएस के सेक्टोरल सेशन हेतु नोडल विभागों द्वारा गणमान्य व्यक्तियों व वक्ताओं को तय करते हुये जल्द से जल्द सूची इनवेस्ट यूपी को उपलब्ध करा दी जाये, साथ ही इंडस्ट्री पार्टनर द्वारा गणमान्य व्यक्तियों व वक्ताओं को प्रोटोकाॅल लिंक पर पंजीकृत करा दिया जाये, जिससे इनवेस्ट यूपी द्वारा उनके लिये लाइजनिंग आफिसर के साथ-साथ स्थानीय परिवहन व आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा सके। उन्होंने सेशन्स के हाईलाइट्स न्यूजलेटर फार्म में तैयार कर निवेशकों को ई-मेल तथा वॉट्सएप के माध्यम से भेजने का भी सुझाव दिया।

बैठक में बताया गया कि अब तक करीब 11 लाख 80 हजार करोड़ रुपये के 11,060 एम0ओ0यू0 हस्ताक्षर हो चुके हैं।

बैठक में अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग संजय आर0भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थसारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव नियोजन आलोक कुमार, सीईओ इनवेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, एसीईओ इनवेस्ट यूपी प्रथमेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
btnimage