पुलिस से सवाल पूछना पत्रकार को पड़ा भारी, फर्जी मुकदमा लिखने की दी धमकी

प्रदेश सरकार की छवि ख़राब कर रही अयोध्या पुलिस
कोतवाल पूरा कलंदर ने पत्रकार को सवाल पूछने पर डाला लकअप मेंकोतवाल ने कहा बिना पैसा लिए मैं अधिकारी और विधायक की भी नहीं सुनता
अयोध्या 27 दिसंबर 2022
किसी भी देश में सरकार की छवि और सुशासन व्यवस्था में पुलिस विभाग का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिस प्रदेश की पुलिस व्यवस्था निरंकुश और भ्रष्टाचारी हो जाय. वहाँ की जनता का किस हद तक शोषण हो सकता है। इसकी कोई सीमा नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कितना भी सुशासन का पाठ पढ़ाएँ, लेकिन भ्रष्ट पुलिस अपने भ्रष्टाचार से बाज नहीं आ रही।
मामला मुख्यमंत्री के सबसे प्राथमिकता वाले जनपद अयोध्या का है जहां के कोतवाली पूरा कलंदर के ज़ालिम, मनबढ़ और भ्रष्ट इंस्पेक्टर का जो अपनी वर्दी के रोब में रहते है और स्थानीय पत्रकार द्वारा किसी मामले की जानकारी माँगे जाने पर ज़बरदस्ती लकअप में डाल देते हैं। वो कहते है कि यहाँ विना पैसा और मेरी परमिशन के कोई बोल सकता।
कोतवाल का कहना है कि किसी भी अधिकारी और नेता को फ़ोन करो। मैं किसी की नहीं सुनने वाला। यह मेरा साम्राज्य है और कोई प्रश्न करेगा तो हवालात में डाल दूँगा और जूतों, डंडों से मारूँगा। देखता हूँ कौन साला अधिकारी और विधायक फ़ोन करता है।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय पत्रकार ने जब कोतवाल से एक मामले की जानकारी माँगी तो वर्दी धारक भक्षक कोतवाल ने जानकारी देने से मना करते हुए कहा की पहले पैसा फिर जानकारी नहीं तो तुमको भी हवालात में डाल दूँगा और गाँजा चरस का फ़र्ज़ी मुक़दमा भी दर्ज करूँगा। उसके बाद स्थानीय पत्रकार सत्यम सिंह को गली देकर दो घंटे के लिए लाकअप में डाल दिया और छोड़ने के बाद कहा कि दुबारा यदि किसी भी मामले में जानकारी माँगी तो फिर यही करूँगा।


