LDA अभियन्ताओं ने संभाला अवैध निर्माण को जोर पकड़ाने का जिम्मा, वीसी के आदेश फुस्स…

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के आदेशों को ताक पर रख प्राधिकरण के अभियन्ताओं ने अवैध निर्माण को जोर पकड़ाने का जिम्मा संभाला है।
एक तरफ LDA उपाध्यक्ष ने अवैध निर्माणों को रोकने के लिए कल ही निर्देश दिए हैं, वहीँ दूसरी तरफ जोन 4 के अलीगंज मे लगातार अवैध निर्माण जारी है।
LDA: कई अधिशासी अभियन्ताओं पर हो सकती है कार्यवाही, उपाध्यक्ष ने प्रवर्तन टीम को दिया लक्ष्य
कल सोमवार को ही एलडीए वीसी ने हर हाल मे अवैध निर्माण को रोकने के दिए थे निर्देश लेकिन अलीगंज क्षेत्र मे एलडीए वीसी का आदेश नहीं होता लागू।
अलीगंज के सेक्टर K के आवासीय भूखंड संख्या B-27 पर खड़ी हो गयी, अवैध व्यवसायिक इमारत और लगातार निर्माण कार्य जारी है।
अलीगंज के सेक्टर P में लगभग एक साल से सील बिल्डिंग में भी पिछले 3 महीने में हो निर्माण गया.
क्या केवल अवैध निर्माणों तक ही सीमित रहेगा कार्यवाही का दायरा?
अब सवाल है कि अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण के कर्मियों पर क्या होगी कार्यवाही?
LDA Lucknow: उपाध्यक्ष जी आखिर कैसे रुकेगा अवैध निर्माण? जब अधिकारी काट रहे मलाई
पुराने पारा थाने के सामने हँसखेड़ा रोड पर जगह जगह अवैध निर्माण जारी। अधिकारियों की साठ गांठ से निर्माण चल रहा है।
पारा में जगह जगह बिना मानचित्र पास हुए निर्माण किया चालू है और अधिकारियों को इसकी जानकारी है बावजूद इसके अधिकारी कुम्भकरणी नींद में है क्योंकि उन्होंने तो गंगा में हाथ धो लिए है।
जहां एक तरह लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी आदेश पर आदेश दे रहे हैं वहीं दूसरी तरह उनके ही अधिकारी आदेशों को ताख पर रख निर्माण कार्य करवा रहे हैं।
LDA वीसी का आदेश है कि पार्किंग की जगह अगर किसी अन्य काम में प्रयोग की गई तो कार्यवाही होगी लेकिन वीसी साहब आपके अधिकारी तो कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं
राजाजीपुरम में मेन मार्केट में एक काम्प्लेक्स में V मार्ट है जिसकी वजह से जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है और पार्किंग की कोई व्यवस्था नही है। लेकिन स्थानीय पुलिस और LDA चैन की नींद सो रहा है।
कौन करेगा इन अवैध निर्माण पर कार्यवाही? भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से वीसी की छवि भी धूमिल हो रही है।








