पशुपालन निदेशालय के विभिन्न भवनों के सुदृढ़ीकरण हेतु दो करोड़ रूपये स्वीकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने निदेशालय, पशुपालन विभाग, उ0प्र0 में स्थित विभिन्न भवनों के सुदृढ़ीकरण हेतु वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष दो करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की है।
पशुपालन विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश के माध्यम से निदेशालय, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय निर्माण संबंधी संगत शासनादेशों में निहित व्यवस्थानुसार/निर्धारित मानकों के अधीन किया जायेगा।







