दबंग स्कूल संचालक की खोली पोल, पत्रकारों के खिलाफ दिया शिकायत पत्र

मथुरा।
ब्यूरो चीफ : अजीत कुमार।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के अल्लाहपुर ग्राम छत्तीकारा में स्थित स्कूल महर्षि गौतम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर बच्चों के साथ मार पीट और उन्हें अश्लील गालियां देने का मामला जब मीडिया में आया तो कुछ पत्रकार कवरेज करने पहुँचे। मामले कि सच्चाई जब सामने आने लगी तो बौखलाए स्कूल प्रिंसिपल ने खुद को बचाने के लिए उल्टा पत्रकारों के खिलाफ शिकायत पत्र मथुरा एसएसपी को दिया।
आपको बता दें कि पत्रकारों को जब जानकारी मिली कि स्कूल प्रबन्धक ने बच्चों की पिटाई की और उन्हें गाली दी तो पत्रकारों ने खबर चलाई है जिसपर स्कूल प्रबन्धक दबंगई पर उतारू हो गया।
आपको बता दें स्कूल की छुट्टी होने पर पत्रकारों ने स्कूल के बच्चों की समस्याएं सुनी। बच्चों ने सभी समस्याओं के बारे में बताया। जब पत्रकारों द्वारा बच्चों की बाइट लेकर प्रिंसिपल महोदय से बात करने के लिए गए तभी एक लड़का जोकि खुद को हिंदुस्तान अख़बार का पत्रकार बताता है जबकि वह हिंदुस्तान अखबार का पत्रकार नहीं है। जानकारी मुताबिक तथाकथित पत्रकार मौजूदा समय में कहीं काम नहीं कर रहा है। इसकी पुष्टि UFH न्यूज़ के सम्पादक ने की है।
मीडिया पर लगाया आरोप
मामला मीडिया आता देख दबंग स्कूल प्रबन्धक ने पत्रकारों पर वसूली का आरोप लगाते हुए मथुरा एसएसपी के यहां शिकायत पत्र दिया है।
स्कूल की मान्यता की हो जांच : पत्रकार
जब स्कूल के बच्चों से बात की गई तो दबंग स्कूल प्रबन्धक की करतूत सामने आने लगी जिससे बचने के लिए प्रबन्धक ने बच्चों के साथ बुरी तरह मारपीट की और उन्हें अश्लील गालियां दी। पत्रकारों का कहना है अगर स्कूल की मान्यता की जांच की जाएं तो स्कूल में बहुत कमिया मिलेगी। लेकिन मथुरा का शिक्षा विभाग आखिर क्यों करेगा जांच।
छात्रों की टीसी में खिलवाड़
छात्रों का कहना है कि प्रबन्धक स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं और उनकी टीसी से भी खिलवाड़ करने की बात कहते हैं साथ ही प्रबन्धक ने कुछ इस तरह टीसी पर लिख दिया कि लगातार बच्चा शैतानी करता है इसलिए हमें स्कूल से निकाल रहे हैं। अगर कोई बच्चा सवाल कर लें, तो उसका जवाब टीचर नहीं दे पाते। बात बात पर बच्चों को टीसी पकड़ाने की धमकी दी जाती है।
बीते 17 मार्च 2020 को 2 बच्चों को भी स्कूल से निकाल दिया गया जिन्होंने मीडिया को अपनी बाइट दी थी।
मीडिया के डर से बौखलाया दबंग स्कूल प्रबन्धक
आपको बता दें कि मीडिया के सामने सच्चाई बोलने पर बच्चों के साथ ऐसा किया गया। प्रिंसिपल महोदय का कहना है किसी ने भी मेरे खिलाफ या मेरे स्कूल के खिलाफ कोई भी आवाज उठाई तो उस बच्चे को घर से उठवा लूंगा और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। ऐसे डर से बच्चे भी बहुत बुरी तरह डरे हुए हैं।
बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद
ऐसे दबंग स्कूल प्रबन्धक ने बच्चों का भविष्य खराब कर रखा है, ऐसे ही स्कूल पर मथुरा प्रशासन भी मेहरबान है। अगर जल्द कार्यवाही नही की गई तो बच्चों का भविष्य खतरें में जा सकता है और जिसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ ऐसे स्कूल संचालक होंगे जोकि छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं
शिक्षा के नाम कर रहे हैं खिलवाड़
छात्रों का कहना है कि स्कूल में न तो शिक्षक हैं न ही कोई पढ़ाता है। अगर कुछ पूछते हैं तो स्कूल से निकाल देने की धमकी दी जाती है जिसके कारण कोई भी अभिभावक स्कूल प्रशासन के खिलाफ आवाज नही उठाता।
पत्रकार करेंगे धरना
अगर दबंग स्कूल प्रबन्धक ने शिकायत पत्र वापस नही लिया तो पत्रकार बैठेंगे धरने पर। साथ ही मथुरा शिक्षा विभाग को भी ऐसे स्कूल संचालक के खिलाफ उचित कार्यवाही करनी चाहिए।








