अयोध्या शोध संस्थान को 20-सहायता अनुदान-सामान्य आयोजनेत्तर पक्ष में 81.25 लाख स्वीकृति

यूपी सीएम न्यूज़।
प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में अयोध्या शोध संस्थान, अयोध्या फैजाबाद को 20-सहायता अनुदान सामान्य (गैर-वेतन) आयोजनेत्तर पक्ष में प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष चतुर्थ किश्त के रूप में प्राविधानित धनराशि रु0 325 लाख के सापेक्ष रु0 81.25 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह जानकारी विशेष सचिव संस्कृति श्री शिशिर ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति धनराशि का व्यय केवल अनुमोदित मद/योजनाओं पर किया जायेगा। प्रश्नगत स्वीकृति धनराशि प्रशासकीय विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार पर दी जा रही है। यदि बजट के संबंध में कोई सूचना गलत पायी जाती है तो इसका उत्तरदायित्व प्रशासकीय विभाग का होगा।

विशेष सचिव ने बताया कि व्यय करने के लिए बजट मैनुअल और वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंगत नियमों अथवा स्थाई आदेशों से शासकीय अथवा अन्य सक्षम प्राधिकारी की जहां आवश्यकता हो, व्यय करने के पूर्व स्वीकृति प्राप्त कर ली जाये। स्वीकृति धनराशि के संबंध में वित्त विभाग के मितव्ययिता संबंधी आदेशों तथा व्यय पर नियंत्रण के संबंध में निर्गत शासनादेश का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage