मुख्यमंत्री योगी 06 मार्च को दो दिवसीय राज्य गुड़ महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में गन्ना विकास विभाग द्वारा राज्य गुड़ महोत्सव-2021 का आयोजन 06 व 07 मार्च, 2021 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जायेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गन्ना संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुड़ उत्पादकों को उत्तम गुणवत्ता के गुड़ और उसके सह-उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसके साथ ही गुड़ के सह-उत्पादों व गुड़ के औषधीय लाभों के प्रति जन-जागरूकता का प्रसार करना है।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भूसरेड्डी ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत गुड़ विशेषज्ञ गुड़ उत्पादन की नवीन तकनीकी के बारे में गुड़ उत्पादकों के साथ चर्चा करेंगे। साथ ही गुड़ के लाभ और उसके औषधीय गुण तथा गुड़ व उसके सह-उत्पादों के निर्यात की सम्भावनाओं और गुणवत्ता में सुधार पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जायेगी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि गुड़ महोत्सव के आकर्षण का केन्द्र गुड़ एवं सह-उत्पादों की प्रदर्शनी/स्टाॅल के साथ ही गुड़ उत्पादकों और क्रेताओं के मध्य समन्वय स्थापित करना है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage