राष्ट्रीय लोकदल ने गांव जोड़ों अभियान के अन्तर्गत आम जनता को सदस्यता दिलाई

लखनऊ 27 जनवरी।
राष्ट्रीय लोकदल (RLD) द्वारा गांव जोड़ों अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड बख्शी का तालाब (BKT)लखनऊ की ग्राम पंचायत उनई में किसान भाईयों और आम जनता को सदस्यता दिलाई। उक्त कार्यक्रम राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौ0 चरण सिंह के सम्बन्ध में जनता को सम्बोधित करने के पश्चात सम्पन्न किया गया जिससे जनपद में राष्ट्रीय लोकदल और भी ज्यादा मजबूत हो सके।
राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने ग्रामीणवासियों को राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के विचारों से अवगत कराया।








