राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय में 72वें गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ 26 जनवरी।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा 72वें गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने ध्वजारोहण किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद कई बार संषोधन के पश्चात् भारतीय संविधान को अंतिम रूप दिया गया जो आज के दिन 26 जनवरी 1950 को अधिकारिक रूप से अपनाया गया. उसी दिन देश को अपना अस्तित्व प्राप्त हुआ था। लेकिन देष का किसान आज अपने ही हक के लिए भीषण शीतलहर में आन्दोलन कर रहा है और केन्द्र सरकार देश के अन्नदाताओं की सुध तक नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है लेकिन कुछ गैर जिम्मेंदार राजनीतिज्ञों और अपराधियों द्वारा लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है इसलिए कुछ लोगों का लोकतंत्र से विष्वास उठ गया है परन्तु तानाशाही की सरकारे ज्यादा दिन तक नहीं टिकती।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, युवा रालोद के प्रदेष अध्यक्ष अम्बुज पटेल, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, हरपाल यादव, शफीक सिददीकी, शैलेन्द्र शर्मा, मनोहर मौर्या, संगीता, रवि अवस्थी, नंदिनी, शैलेन्द्र शर्मा, विष्वनाथ, अजय, मुन्ना, विषाल आदि लोग उपस्थित थे।








