जेसीआई झांसी मनस्विनी द्वारा पहली इंसिनरेटर मशीन का इंस्टॉलेशन

झाँसी।
जेसीआई झांसी मनस्विनी व प्रयास नाइन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम जेसीआई झांसी मनस्विनी की चार्टर अध्यक्ष जेसी सिनेटर रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में व अनुराधा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। यह आयोजन सरस्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज,, दतिया गेट बाहर,, बालिका विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें झांसी में सर्वप्रथम किसी बालिका विद्यालय में बालिकाओं की स्वास्थ्य व हाइजीन को ध्यान में रखते हुए इंसीनरेटर मशीन का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराधा शर्मा अध्यक्ष रजनी गुप्ता, प्रधानाध्यापिका कल्पना सिंह, व्यवस्थापक निधि श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन वह छात्राओं द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया। साथ ही छात्राओं द्वारा लावणी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।।
अनुराधा शर्मा ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मनस्विनी द्वारा लिया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है साथ ही यह मशीन पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी सहायक है। जेसी रजनी गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण चेतना की राह में हमारी यह एक छोटी सी शुरुआत है।।इसकी प्रेरणा हमें जेसीआई इंडिया के प्रयास नाइन द्वारा मिली है। जिसका इस वर्ष मुझे ज़ोन एंबैसेडर होने का गौरव प्राप्त हुआ है । कोरोना महामारी फैलने की वजह से यह कार्यक्रम जो हमें मई में करवाना था,, वो अब जाकर संपन्न हुआ है। पर हमें पूरा विश्वास है कि झांसी में जल्द ही और भी संस्थाओं द्वारा इस मशीन को लगाया जाएगा और महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। बालिकाओं को हाइजीन संबंधी और स्वास्थ संबंधी अनेक प्रकार की जानकारियां अध्यक्षा द्वारा दी गईं और भविष्य में निरोग रहने के दिशा में मार्गदर्शन किया गया।।
विशिष्ट अतिथि जेसीआई इंडिया एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जेपी रेखा राठौड़ ने भी झांसी नगरी में जेसीआई झांसी मनस्विनी की इस पहल का स्वागत किया।
सचिव मनीला गोयल व कोषाध्यक्ष राधा अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
सभी मौजूद छात्राओं व शिक्षिकाओं को निशुल्क सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए।।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्री अनुराधा शर्मा जेसीआई झांसी मनस्विनी की चार्टर अध्यक्षा रजनी गुप्ता,, जेसीआई की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रेखा राठौड़,विद्यालय की व्यवस्थापक निधि श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कल्पना सिंह ,मनीला गोयल, राधा अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य नागरिक और जेसीआई झांसी मनस्विनी की सदस्याएं मौजूद रहे। जेसीआई झांसी
मनस्विनी की इस पहल को बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल कल्पना सिंह ने हृदय से सराहा व अंत में सभी सम्मानित अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया।








