उप मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित 16 सदस्यीय टास्क फोर्स की तीसरी बैठक आयोजित

लखनऊ।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को समग्र रूप से प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं में क्रियान्वयन हेतु उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में गठित 16 सदस्यीय टास्क फोर्स की तीसरी बैठक आज यहां विधानसभा स्थित सभाकक्ष संख्या-80 में आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति. 2020 के क्रियान्वयन किए जाने की दिशा में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रदेश में क्रियान्वयन के संबंध में बहुमूल्य सुझाव भी दिए गए।
धन प्राप्ति के अचूक उपाय #Maalaxmi ke Upay
उच्च शिक्षा,प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के दृष्टिगत शिक्षा को सहज,सरल,सर्वसुलभ एवं रोजगारपरक बनाने हेतु बनाई गई ठोस कार्ययोजना को टास्क फोर्स के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिस पर टास्क फोर्स द्वारा अनेक सुझाव भी दिए गए, जिसके आधार पर क्रियान्वयन के लिए मंथन किया गया।
प्रो0 गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रदेश में सफल क्रियान्वयन हेतु शिक्षा के समस्त विभागों को एक ही मंच पर लाना होगा और समेकित रूप से रोजगारपरक शिक्षा की आधारशिला तैयार करनी होगी।
तत्पश्चात् मोनिका एस0गर्ग, अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उत्तर प्रदेश में क्रियान्वयन के परिप्रेक्ष्य में यू0जी0 एवं पी0जी पाठ्यक्रम निर्धारण एवं प्रवेश प्रक्रिया तथा एकेडमिक क्रेडिट बैंक की स्थापना, कौशल विकास को उद्योगों से जोड़ना, जी0ई0आर0 में वृद्धि, समसामयिक विषयों के शोध पर संकेन्द्रण, सम्बद्धता की व्यवस्था को समाप्त करते हुए महाविद्यालयों को स्वायत्तता प्रदान किया जाना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन हेतु समय सीमा का निर्धारण तथा नैक मूल्यांकन आदि प्रमुख उप विषयों पर प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त प्राविधिक शिक्षा विभाग एवं व्यवसायिक शिक्षा विभाग द्वारा भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण किया गया।
डा0 निशी पाण्डेय, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा बहुभाषीय विश्वविद्यालयों की स्थापना के सम्बन्ध में कान्सेप्ट नोट तैयार कर प्रस्तुतीकरण किया गया।
अन्त में उप मुख्यमंत्री द्वारा टास्कफोर्स की आगामी बैठक दिनांक 27.11.2020 को निर्धारित की गई।
बैठक में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा एस. राधा चैहान, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस गर्ग, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला, कुलपति एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय डॉ विनय पाठक, पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक कृष्ण मोहन त्रिपाठी, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान वाचस्पति मिश्र, प्रोफेसर अरविंद मोहन अर्थशास्त्र विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय, अंग्रेजी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय डॉ. निशी पाण्डेय उर्दू विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय डॉ. अब्बास रजा नैयर तथा महानिदेशक सर्व शिक्षा अभियान एवं सदस्य सचिव विजय किरण आनंद एवं अन्य उपस्थित रहे।








