#UP में सामुदायिक शौचालयों की डिजाइन से प्रेरित होकर राजस्थान में हो रहा शौचालयों का निर्माण : किंजल सिंह

लखनऊ।
#UP (उत्तर प्रदेश) के पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्र्तगत व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण लगभग प्रत्येक घर में करा लिया गया। घुमन्तू जातियों, के स्थान के अभाव में शौचालय निर्माण नहीं करवा पाने वाले परिवारों एवं धार्मिक स्थलों, बाजार, हाट इत्यादि पर आने-जाने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुये प्रत्येक ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
यह जानकारी निदेशक पंचायतीराज एव मिशन निदेशक किंजल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में विभिन्न आकर्षक डिजाइनों व प्रभावी तकनीकी से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बनाये जा रहे सामुदायिक शौचालयों की डिजाइन से प्रेरित होकर राजस्थान में शैचालयों का निर्माण इसी डिजाइन एवं पैर्टन पर कराया जा रहा है। राजस्थान के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में कार्यरत नोडल अधिकारी पराग चैधरी ने यह स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि अन्य राज्य हमसे प्रेरित होकर अच्छा कार्य कर रहे है।







