महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के क्रियान्वयन हेतु 79.45 करोड़ मंजूर

लखनऊ (21.10.2020)।
उत्तर प्रदेश सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के क्रियान्वयन के लिए 79,45,33,333.00 रूपये (रूपये उन्यासी करोड़ पैंतालिस लाख तैंतीस हजार तीन सौ तैंतीस मात्र) की धनराशि मंजूर की है। इसमें केन्द्रांश के रूप मंे 59,59,00,000 रूपये और राज्यांश के रूप में 19,86,33,333 रूपये सम्मिलित हैं।
इस सम्बन्ध में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय चालू वित्तीय वर्ष में सुनिश्चित किया जाएगा। व्यय में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के 31 जनपदों में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत कराये गये कार्यों के भुगतान को वरीयता दी जाएगी।








