पीलीभीत के राजकीय महाविद्यालय पूरनपुर के भवन निर्माण हेतु पचास लाख रुपए स्वीकृत

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय महाविद्यालय, पूरनपुर, पीलीभीत के भवन निर्माण के लिए चालू वित्तीय वर्ष हेतु 50,00,000 (पचास लाख) रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश के अनुसार स्वीकृत की जा रही धनराशि का उपभोग 31 मार्च 2021 तक किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रायोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की द्विरावृत्ती रोकने की दृष्टि से प्रायोजना की स्वीकृति से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना या कार्यक्रम के अंतर्गत ना तो स्वीकृत है और ना वर्तमान में किसी अन्य योजना या कार्यक्रम में आच्छादित किया जाना प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button
btnimage