हरदोई में चेहल्लुम और दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

हरदोई (पाली)।
हरदोई के पाली में दुर्गा पूजा में नहीं बनेंगे पंडाल, चेहल्लुम पर नहीं निकलेगा जुलूस, शांति समिति के सदस्यों ने बैठक कर मंथन किया।

दुर्गा पूजा व चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पाली थाने पर बुधवार को शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें स्थानीय बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और ताजिया कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

इस दौरान पाली थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला ने कोविड-19 का हवाला दिया। कहा कि कोविड-19 को लेकर इस बार एक भी पंडाल नही बनेंगे। चेहल्लुम पर ताजिया जुलूस नहीं निकलेगी। सरकारी गाइड लाईन को हर हाल में पालन करना होगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage