हरदोई के पाली नगर पंचायत की बोर्ड बैठक संपन्न हुई

हरदोई।
हरदोई के पाली कस्बे के सामुदायिक भवन में नगर पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सबसे पहले नामित किए गये। तीनों सभासदो को सम्मानित करने के बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गई जिसमें गृह कर पंजिका में संशोधन के अलावा कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी।
रविवार को पाली नगर के विरहाना मोहल्ले मे स्थिति सामुदायिक भवन मे नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा अवस्थी की अध्यक्षता वोर्ड बैठक का आयोजन किया जिसमे सर्वप्रथम शासन द्वारा नामित किए गये। तीनों सभासदो को सम्मानित करने के बाद बैठक की कार्यवाही शुरु हुई। जिसमें आय व्यय व्यौरे के अलावा गृहकर पंजिका मे संसोधन के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से सभासदों द्वारा प्रस्ताव को पास किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा अवस्थी, अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला, सभासद रामू अग्निहोत्री, आकाश गुप्ता, संजीव बाजपेई, दिलीप दीक्षित, शिवशर्मा बाजपेई , अजीत गुप्ता, नासिर, गुलशेर, चेतराम कश्यप, मुकेश कुशवाहा, रंजन श्रीवास्तव, बबलू दीक्षित, गणेश मिश्रा अमरीश श्याम जी अग्निहोत्री, अमित शुक्ला, उदय तिवारी, गौरव मिश्रा, गुलजार खा, मुकेश बाजपाई, रामदेवी, मधु पाठक सतीश पाठक और अन्य लोग मौजूद रहे।








