वाराणसी कैंट स्टेशन पर “फिट इंडिया फ्रीडम रन” का आयोजन हुआ

वाराणसी।
भारत सरकार की फिट इंडिया की बहुआयामी योजना के अनुपालन में भारतीय रेल के अन्तर्गत उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के वाराणसी कैंट स्टेशन पर आज दिनांक 06.09.20 को फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया।
इस आयोजन का उद्देश्य रेलकर्मियों एवम् उनके परिजनों को उत्तम स्वास्थ्य हेतु नियमित रूप से सैर ,दौड़ एवम् अन्य व्यायामों हेतु प्रोत्साहित करना है,ताकि रेलकर्मी उनके परिजन एवम् देश के नागरिक स्वस्थ रहकर देश के समग्र विकास में अपना उचित योगदान प्रदान कर सके।
फिट टू रन के इस अभियान के तहत उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट स्टेशन पर पाँच किलोमीटर का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इस रन एंड वॉक का आयोजन किया गया। जिसमे वाराणसी में कार्यरत मंडल के अनेक अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी , क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल आदि खेलो में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी भी शामिल हुए। यह दौड़ सर्कुलेटिंग एरिया से प्रारंभ हुई एवम् माल गोदाम, जीटी रोड होते हुए वापस स्टेशन परिसर तक आयी।
कोविड 19 के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी समस्त निर्देशों का पालन करते हुए इस आयोजन को संपन्न किया गया । इस आयोजन का नेतृत्व अपर मण्डल रेल प्रबंधक, रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने किया जिसमें स्टेशन निदेशक, आनंद मोहन सहित अनेक खिलाड़ियों और रेलकर्मियों ने भाग लिया एवम इस अवसर पर रेल कर्मचारियों को उत्तम स्वास्थ्य और फिट रहने के लिए नियमित तौर इस तरह की व्यायाम संबंधी कार्यकलापों को दैनिक जीवन में अपनाने की सलाह भी दी गई।








