UPCM योगी आदित्यनाथ ने ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076’ का शुभारम्भ किया

लखनऊ (04 जुलाई, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076’ का शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हेल्पलाइन प्रदेश की जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही तय करेगी। लोकतंत्र में जनता से संवाद जरूरी है और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इसका बड़ा साधन बनेगी।

UPCM योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076’ का शुभारम्भ करते हुए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर की एक दिन में 80 हजार इनबाउण्ड कॉल्स और 55 हजार आउटबाण्ड कॉल्स की क्षमता है। इसके माध्यम से किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या को दर्ज कराया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन के जरिए शिकायत करने के 3-4 दिन की अवधि में शिकायतकर्ता से इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उनके द्वारा की गई शिकायत का निस्तारण हुआ या नहीं? जिन अधिकारियों के द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

UPCM योगी आदित्यनाथ ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076’ का शुभारम्भ कार्यक्रम क सम्बोधित करते हुए

UPCM योगी ने कहा अब तक प्रदेश के दूर-दराज इलाकों से लोगों को सैकड़ों रुपये खर्च कर अपनी समस्या के निराकरण के लिए लखनऊ आना पड़ता था लेकिन अब शिकायतकर्ता घर बैठकर अपनी समस्या शासन तक पहुंचा पाएंगे। इस हेल्पलाइन के शुरू होने से 500 नवयुवक-युवतियों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

UPCM ने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निस्तारण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि वह हर महीने 100 शिकायतों का चुनाव कर शिकायतकर्ता से खुद फीडबैक लेंगे। शिकायतकर्ता यदि संतुष्ट नहीं हुआ तो सम्बंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री मोहसिन रज़ा, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage