UPCM योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

मुरादाबाद (30 जून, 2019)।
UPCM योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेन्सी वार्ड में मरीजों से बात की और चल रहे इलाज की गुणवत्ता के बारे में पूछा। उन्होंने नवजात शिशु गृृह का भी निरीक्षण किया।

UPCM योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने वहां की साफ-सफाई व दवाइओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि दवाइयों में कमी से बचने के लिए उनके समाप्त होने से पूर्व ही मांग कर ली जाये। उन्होंने कहा कि दवाइयों की कमी से आम आदमी इधर-उधर न भटके इसका विशेष ध्यान रखा जाये। इस दौरान अस्पताल में उपस्थित कक्षा 04 की छात्रा आसिया से मुख्यमंत्री जी ने स्कूल जाने की बात पूछते हुए कहा कि कल से विद्यालय खुल रहे हैं, समय से विद्यालय जरुर जाना।

UPCM योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री हर्बल पार्क के समीप ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के अन्तर्गत निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता को परखने के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन भवनों में लगी सामग्री की गुणवत्ता को देखते हुए कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उसे समय से कार्यदायी संस्था सम्बन्धित को सौंप दे और जो निर्माणाधीन है, उन्हें समय से पूर्ण कर सौंपा जाए। निरीक्षण से वापसी करते हुए मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में स्थापित अवन्तिका वाटिका में पौधरोपण भी किया।

मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में स्थापित अवन्तिका वाटिका में पौधरोपण करते हुए

इस अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage