UPCM ने कहा फ्लैगशिप योजनाओं में उत्तर प्रदेश अग्रणी
उत्तर प्रदेश (15 फरवरी, 2019)। UPCM ने “थिंक प्रोग्रेस, थिंक यूपी” में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, षड़यन्त्रकारियों को सख्त सजा दी जाएगी। आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एक साथ है। आतंक की इस लड़ाई में हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।
UPCM ने कहा राज्य सरकार ने विकास के हर मोर्चे पर जो कदम उठाए हैं, उससे प्रदेश की तस्वीर बदली है, प्रदेश को लेकर परसेप्शन बदला है। शासन की योजनाओं को बिना भेदभाव के आमजन तक पहुंचाने में प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। निवेश और विकास की यात्रा में प्रदेश उदाहरण बनकर उभरा है। फ्लैगशिप योजनाओं में उत्तर प्रदेश अग्रणी है।
UPCM ने सौभाग्य योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि योजना के लॉन्च के समय 4 करोड़ लोगों के पास बिजली कनेक्शन नहीं थे, इन्फ्रास्ट्रक्चर भी नहीं था, लेकिन अब सबके पास बिजली कनेक्शन है और बिजली पहुंचाने का काम अब भी जोर-शोर से जारी है। लोगों तक बिना भेदभाव के बिजली पहुंचाई गई। आज सभी जनपद, तहसील मुख्यालय रोशन हैं।
UPCM ने प्रदेश में अवस्थापना विकास के लिए किए जा रहे कार्याें का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काम चल रहा है। इसे 24 माह में राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। 9 नये एयर पोर्ट के निर्माण पर कार्य चल रहा है जिनमें से 5000 हेक्टेयर में बनने वाला जेवर एयर पोर्ट सबसे बड़ा होगा। वाराणसी से प्रयागराज को जोड़ने वाला वाटर वे का मल्टी मोडल टर्मिनल वाराणसी में बनेगा।
UPCM ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ के भव्य और दिव्य आयोजन से देश-विदेश में प्रदेश की सकारात्मक छवि बनी है। उत्तर प्रदेश से लोग भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। प्रदेश में पहले उद्योगपति निवेश करने से कतराते थे, उनका कहना था कि पूर्ववर्ती सरकारों के उदासीन और असहयोगी रवैये से निवेशकों को कारोबार के लिए उचित माहौल नहीं मिल पाता था। प्रदेश सरकार ने निवेशकों की समस्या समझते हुए पॉलिसी के दायरे में रहकर उन्हें सही माहौल उपलब्ध कराया।
UPCM ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने व्यापक सुधार किये हैं। बदलाव काम कर के ही लाया जा सकता है। कायाकल्प योजना से 90 हजार विद्यालयों को लाभ मिला है। DBT से उत्तर प्रदेश के किसानों को सबसे अधिक फायदा हुआ। ODOP योजना के तहत परम्परागत उत्पादों को बढ़ावा देते हुए हमने उद्योगों को टेक्नोलाॅजी के साथ जोड़ा है। UPCM ने कहा कि हमने हर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम किया है।