UPCM ने विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

उत्तर प्रदेश (10 जनवरी, 2019)।
UPCM ने विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भाषा की अहम भूमिका है। भाषा के माध्यम से देश में ही नहीं बल्कि विदेशों के साथ भी संवाद स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दी दिवस का उद्देश्य पूरी दुनिया में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करना है, जिससे इस भाषा को अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में पहचान मिल सके।

UPCM ने कहा कि हिन्दी एक वैज्ञानिक भाषा है। अपनी मातृ भाषा में कार्य करने वाले देशों ने ही प्रगति की है। इसलिए आवश्यक है कि तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में भी हिन्दी के अधिक से अधिक उपयोग को प्रोत्साहित किया जाए, जिससे आने वाली पीढ़ी का स्वाभाविक विकास हो और वह अपनी मातृ भाषा में सोचने एवं समझने की क्षमता विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि हिन्दी एक ऐसी भाषा है जो राष्ट्रभाषा होने के साथ-साथ वैश्विक फलक पर भी अपनी उपयोगिता बना रही है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage