30 वर्षीय युवक को मारी गोली, हत्या की आशंका

मथुरा।

मथुरा कोतवाली छाता क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जिस समय लोगों को पता चला कि हाईवे पर केडी चौकी के समीप एक अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। घटना की सूचना पाते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। वही पीआरवी 1881 के चालक गंगाराम ने बताया कि उनके पास कंट्रोल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव हाईवे किनारे पडा होने की सूचना मिली थी। जिसके लिए उन्होंने घटनास्थल पर आकर अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया।

मृत पड़े युवक के सिर में काफी गहरी चोट दिखाई दे रही थी। जिसे गोली लगने की भी आशंका जताई जा रही है। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है जिसकी पहचान अज्ञात है।सूचना पाकर छाता कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार एवं एसपी देहात श्रीचंद मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मौके पर एसपी देहात श्रीचंद ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव के सिर में गहरी चोट है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage