पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) के अन्तर्गत अयोध्या की 01 परियोजना के हेतु 1,35,87,000 रु. अवमुक्त

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) के अन्तर्गत जनपद अयोध्या की 01 परियोजना के क्रियान्वयन हेतु रू0 01 करोड़ 35 लाख 87 हजार की अवशेष धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इस परियोजना का नाम विकास खण्ड तारून के नन्सा पडे़ मार्ग पर स्थित उर्मिला महाविद्यालय से डंडवा, पतलहिया, उसरी, बोझवा, तिवारी का पुरवा अशेकपुर होते हुये खरगपुर बाग के सामने तक निर्माण कार्य (लम्बाई 4.05 किमी) है। जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से उ0प्र0 शासन को प्रेषित किया जाय तथा अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुये पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ्स शासन को उपलब्ध कराया जाय।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage