“12वीं फेल” को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार फ्लावरिंग मैन को मिला, सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार गॉड वल्चर एंड ह्यूमन को मिला

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरुख खान को फिल्म जवान और विक्रांत मैसी को फिल्म 12वीं फेल के लिए मिला, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे के लिए मिला

विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि उर्वशी और जानकी बोदीवाला ने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता

हनु-मान को एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) में सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया

सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार गिद्ध द स्कैवेंजर को मिला

यूपी कनेक्ट मीडिया न्यूज़ एजेंसी।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की जूरी ने आज वर्ष 2023 के लिए विजेताओं की घोषणा की।

इस घोषणा से पहले, फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष आशुतोष गोवारिकर, गैर-फीचर फिल्म जूरी के अध्यक्ष पी. शेषाद्रि,  डॉ.  अजय नागभूषण एम संयुक्त सचिव (फिल्म्स) ने वर्ष 2023 के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची प्रस्तुत की।

इस अवसर पर पीआईबी की महानिदेशक मट्टू जे पी सिंह भी उपस्थित थीं। इस वर्ष, पुरस्कारों के लिए कुल 332 फीचर फिल्म प्रविष्टियाँ, 115 गैर-फीचर फिल्म प्रविष्टियाँ, 27 बुक प्रविष्टियाँ और 16 क्रिटिक्स प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं।

Related Articles

Back to top button
btnimage